Delhi Metro  की बड़ी परेशानी, 5 दिन तक येलो लाइन सेवाएं रहेंगी बंद,  जानिए क्या होगा असर!

आधी आबादी मेट्रो पर निर्भर

जहा दिल्ली की आधी आबादी मेट्रो पर निर्भर है, जो रोज लाखों लोगों की लोकल आवा-जाही मेट्रो है। तो वही मेट्रो सेवाओं में रुकावट होने से लोगो को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

दिल्ली मेट्रो की घोषणा

हाल ही में दिल्ली मेट्रो ने घोषणा की है कि येलो लाइन पर सेवाएं 5 दिनों तक प्रभावित रहेंगी। जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम तक 490 मीटर लंबे सेक्शन पर सिविल वर्क के कारण 14-19 नवंबर तक ट्रेन ऑपरेशन अस्थायी रूप से बाधित रहेगा।

प्रभावित स्‍टेशनों की जानकारी

समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर 18-19 और हैदरपुर बादली मोड़ स्‍टेशनों पर सेवाएं 14-15 नवंबर की रात से सुबह 7.02 बजे तक बंद रहेंगी। जहांगीरपुरी से गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर तक सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

सुबह के समय सेवाओं पर असर

समयपुर बादली और जहांगीरपुरी के बीच रात 10.45 बजे से सुबह 7.02 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इससे नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हो सकती है।

DMRC का ऐलान

यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर घोषणा की जाएगी ताकि प्लेटफॉर्म और ट्रेन के डेस्टिनेशन की जानकारी मिल सके।

 अतिरिक्‍त मेट्रो

दिल्ली में बढ़ते एयर पॉल्‍यूशन को देखते हुए, GRAP-III लागू होने पर दिल्ली मेट्रो 15 नवंबर से 60 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। पहले से मौजूद 40 फेरों के अलावा 20 अतिरिक्त यात्राएं शामिल की जाएंगी।

 RAP-III का असर

दिल्ली में एयर पॉल्यूशन से निपटने के लिए GRAP-III के तहत मेट्रो की अतिरिक्त सेवाएं शुरू की जा रही हैं। DMRC ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है।

येलो लाइन के यात्रियों के लिए अलर्ट

DMRC ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले स्टेशनों की जानकारी लेकर ही सफर करें। इससे यात्रा में होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा।