नाइजीरिया अभी दुनिया की पांचवी सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है, यहां 10 करोड़ के आसपास मुसलमान रहते हैं, साल 2050 तक नाइजीरिया में मुस्लिम पॉपुलेशन 120% तक बढ़ने की उम्मीद है
भारत मुस्लिम आबादी के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर है, प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक 2050 तक भारत में मुसलमानों की आबादी करीब 40% यानी 10 करोड़ बढ़कर 31 करोड़ पार कर जाएगी, अनुमान है कि 2050 तक भारत की कुल आबादी में मुस्लिम पॉपुलेशन का हिस्सा 18.4% होगा
साल 2050 तक पाकिस्तान में मुसलमानों की आबादी 36% बढ़ जाएगी, प्यू रिसर्च सेंटर का अनुमान है कि 2050 तक पाकिस्तान में मुसलमानों की आबादी करीब 7.5 करोड़ के आसपास बढ़ जाएगी
इराक में 2050 तक 94% मुस्लिम आबादी बढ़ेगी, अनुमान है कि 2050 तक इराक में कुल 80.11 मिलियन या 8 करोड़ से ज्यादा मुसलमान हो जाएंगे
अफ्रीकी देश नाइजर में 2050 तक मुस्लिम आबादी में 148% इजाफा होने की उम्मीद है, अभी नाइजर में 21 मिलियन (2.1 करोड़) के आसपास मुसलमान रहते हैं