6 july,2023
बड़ा सोचो, जल्दी सोचो, आगे सोचो। क्योकि सोच किसी की जागीर नहीं हैं।
यदि आप दृढ संकल्प और पूर्णता के साथ काम करेंगे तो सफलता ज़रूर मिलेगी।
कठिन समय में भी अपने लक्ष्य को मत छोड़िये और विपत्ति को अवसर में बदलिए।
युवाओं को एक अच्छा वातावरण दीजिये। उन्हें प्रेरित कीजिये। उन्हें जो चाहिए वो सहयोग प्रदान कीजिये। उसमे से हर एक आपार उर्जा का श्रोत है। वो कर दिखायेगा।
मेरे भूत, वर्तमान और भविष्य के बीच एक आम कारक है, रिश्ते और विश्वास। यही हमारे विकास की नीव हैं।
समय सीमा पर काम ख़तम कर लेना काफी नहीं है, मैं समय सीमा से पहले काम ख़तम होने की अपेक्षा करता हूँ।
एक दिन धीरुभाई चला जायेगा। लेकिन Reliance के कर्मचारी और शेयर धारक इसे चलाते रहेंगे। रिलायंस अब एक विचार है। जिसमे अम्बानियों का कोई अर्थ नहीं है
हमारे स्वप्न विशाल होने चाहिए। हमारी महत्त्वाकांक्षा ऊँची होनी चाहिए। हमारी प्रतिबद्धता गहरी होनी चाहिए और हमारे प्रयत्न बड़े होने चाहिए। रिलायंस और भारत के लिए यही मेरा सपना है।
हम अपने शासक को नहीं बदल सकते पर जिस तरह वो हम पे शासक करते हैं उसे बदल सकते हैं।
रिलायंस में विकास की कोई सीमा नहीं है। मैं हमेशा अपना वीज़न दोहराता रहता हूँ। सपने देखकर ही आप उन्हें पूरा कर सकते हैं।