Top 5 Stories: त्योहारों पर रेलवे चलाएगा 20 स्पेशल ट्रेनें, प्याज 108% का उछाल, पुराने प्रीमियम फोन की बढ़ी डिमांड समेत पढ़ें ये पाँच बड़ी खबरें
टॉप 5 खबरों में जानिए त्योहारों पर रेलवे की 20 स्पेशल ट्रेनों और उनके रूट्स के बारे में। नए फोन की जगह पुराने प्रीमियम स्मार्टफोन की बढ़ती डिमांड, प्याज की कीमतों में 108% का उछाल, तेलंगाना से पहली बार ऑस्ट्रेलिया भेजी गई 2.5 टन GI टैग वाली तुअर दाल और ग्रीन पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई।

1. त्योहारों पर रेलवे चलाएगा 20 स्पेशल ट्रेनें! दिल्ली, बिहार, यूपी समेत कई रूटों पर सफर होगा आसान
त्योहारों के दौरान ट्रेन से घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर रेलवे ने नवंबर में कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इन ट्रेनों से अलग-अलग राज्यों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। जानिए किन रूटों पर कब चलेंगी ट्रेनें और क्या रहेगा टाइमिंग।
2. पुराने फोन क्यों खरीद रहे हैं लोग? नए की जगह पुराने प्रीमियम मोबाइल की बढ़ी डिमांड
भारत में महंगे स्मार्टफोन खरीदने का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। फेस्टिव सीजन में नए फोन की बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहक अब दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं। खासकर iPhone और प्रीमियम स्मार्टफोन को लेकर दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। जानिए ग्राहक किस तरीके से पैसे बचाकर महंगे फोन खरीद रहे हैं।
3. Onion Price Hike: प्याज की कीमतों में 108% का उछाल! चीनी, तेल और चावल भी महंगे
देश में महंगाई ने एक बार फिर आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्याज से लेकर चीनी, तेल और चावल तक की कीमतों में तेज उछाल आया है। खास बात यह है कि गांवों में इसका असर शहरों से ज्यादा है। आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम? जानिए रिपोर्ट।
4. तेलंगाना की मशहूर तुअर दाल अब पहुंचेगी ऑस्ट्रेलिया, पहली बार विदेश भेजी गई 2.5 टन GI टैग वाली दाल
भारत की एक खास दाल अब विदेशी बाजार में अपनी पहचान बनाने जा रही है। तेलंगाना से पहली बार इसकी खेप ऑस्ट्रेलिया भेजी गई है। इस दाल को खास दर्जा भी मिला हुआ है। आखिर इसमें ऐसा क्या खास है और इससे किसानों को कितना फायदा हो सकता है? जानिए।
दिवाली के बाद ग्रीन पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हो सकती है। अदालत में पटाखों से फैलने वाले प्रदूषण और बच्चों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। वहीं, निर्माताओं ने पूर्ण प्रतिबंध का विरोध किया है। आखिर कोर्ट में क्या दलीलें दी गईं और आगे क्या होगा?

