3 अक्टूबर को NSE पर लिस्ट होगा यह multibagger penny stock; 5 साल में दिया 1,400% रिटर्न
मंगलवार को UY Fincorp के शेयरों ने 17 फीसदी तक की छलांग लगाकर 33.57 रुपये का भाव दर्ज किया, मगर अंत यह शेयर 10.07 फीसदी की तेजी के साथ 30.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

UY Fincorp Ltd के शेयर
UY Fincorp Ltd के शेयर 3 अक्टूबर 2024 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे. बीते पांच साल में इस BSE पर सूचीबद्ध इस शेयर ने निवेशकों को multibagger रिटर्न दिए हैं. कंपनी का मानना है कि NSE पर लिस्ट होने की वजह से निवेशकों के बीच कंपनी की पहुंच और लिक्विडिटी में इजाफा होगा.
UY Fincorp एक NBFC है, जो वित्तीय सेवाओं के बाजार में भी अपनी पकड़ मजबूत करने पर विचार कर रही है. गुरुवार यानी 3 अक्टूबर से कंपनी NSE पर 'UYFINCORP' के नाम से ट्रेड करेगी. NSE से 30 सितंबर 2024 को मिले लेटर में कंपनी को एक्सचेंज पर कारोबार करने की औपचारिक अनुमति मिल गई थी.
कंपनी की कुल बाजार पूंजीकरण
मंगलवार को UY Fincorp के शेयरों ने 17 फीसदी तक की छलांग लगाकर 33.57 रुपये का भाव दर्ज किया, मगर अंत यह शेयर 10.07 फीसदी की तेजी के साथ 30.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ. कंपनी की कुल बाजार पूंजीकरण करीब 640 करोड़ रुपये के आसपास था. कारोबार के लिए NSE पर कंपनी को कुल 19,02,38,329 शेयरों को शामिल किया जाएगा.
बीते पांच सालों में UY Fincorp के शेयरों ने 1,400 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. अक्टूबर 2019 में इस शेयर का भाव 2.30 रुपये था. बीते एक महीने में शेयर ने 30 फीसदी तक की तेजी दिखाई है, जबकि साल 2024 में यह 21 फीसदी तक बढ़ा है.
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार
UY Fincorp ने हाल ही में 'GrowU' नाम से लखनऊ और कानपुर में अपने लोन कारोबार की शुरुआत की है. कंपनी जल्द ही इसका विस्तार प्रयागराज और बनारस में करने वाली है. कंपनी डिजिटल माध्यमों के जरिए छोटे साइज के लोन देती है।
जून 2024 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 72 फीसदी की बढ़त के साथ 36 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, जबकि कंपनी ने 5 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की कमाई 245 फीसदी की वृद्धि के साथ 197 करोड़ रुपये रही, जबकि मुनाफा 740 फीसदी के इजाफे के साथ 65 करोड़ रुपये रहा. इसके अलावा, कंपनी नेट आधार पर 'डेट फ्री' यानी कर्ज मुक्त है।
