Stocks to Buy: धांसू रिटर्न के लिए आज ही खरीदें ये पांच शेयर, Union Budget के बाद दिखेगी शानदार तेजी
शेयर बाजार का पूरा फोकस यूनियन बजट के फैसलों पर बन हुआ है। माना जा रहा है कि टैक्स कटौती के बाद बाजार में रौनक देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने बजट से पहले पांच शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। आर्टिकल में विस्तार से जनते हैं।

Stocks to Buy: यूनियन बजट 2025 से पहले शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली है। बजट वाले हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार क्रैश हुआ था। आज भी बाजार में गिरावट जारी है। निवेशकों की नजर बजट में होने वाले एलानों पर हैं। माना जा रहा है कि बजट में टैक्स कटौती के फैसले का बाद स्टॉक मार्केट में तेजी आएगी। अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो हम आपको कुछ स्टॉक्स के बारे में बताएंगे जो बजट के बाद जबरदस्त रिटर्न दे सकता है।
खरीदें ये शेयर
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने पांच शेयरो को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार निवेशक को मैक्स हेल्थकेयर, इप्का लैब्स, एचसीएल टेक, एसबीआई और महिंद्रा एंड महिंद्रा के स्टॉक को खरीदना चाहिए। ये शेयर आने वाले एक साल में 30 फीसदी से अधिक का रिटर्न दे सकता है।
MAX Healthcare
हेल्थकेयर सेक्टर में MOFSL ने मैक्स हेल्थकेयर के शेयर को खरीने की सलाह दी है। फर्म ने शेयर प्राइस टारगेट को 1380 रुपये प्रति शेयर कर दिया। आज कंपनी के शेयर 1,038.55 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड कर रहे हैं।
IPCA Labs
ब्रोकरेज फर्म ने फार्मा सेक्टर में इप्का लैब्स (IPCA Labs) के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। कंपनी का स्टॉर प्राइस टारगेट 1980 रुपये दिया है। इसका मतलब है कि ये शेयर वर्तमान से 31 फीसदी का अधिक रिटर्न दे सकता है।
HCL Tech
MOFSL ने आईटी सेक्टर में एचसीएल टेक के टारगेट प्राइस को 23,000 रुपये कर दिया है। फर्म का मानना है कि ये शेयर 30 फीसदी का रिटर्न दे सकता है, ऐसे में निवेशकों को शेयर खरीदना चाहिए।
State Bank of India
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- एसबीआई के शेयर को लेकर भी मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपसाइड का रुख बनाया है। ब्रोकरेज फर्म ने शेयर का टारगेट प्राइस 950 रुपये कर दिया है। यह अभी के लेवल से 28 फीसदी की तेजी को दर्शाता है।
Mahindra and Mahindra
ऑटो सेक्टर से मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज M&M के शेयर खरीदने की सलाह ही। फर्म ने शेयर के टारगेट प्राइस को 3515 रुपये प्रति शेयर कर दिया।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
