Upper Circuit Stock: एक अपडेट और 5% उछला ये एग्री स्टॉक! आपके पोर्टफोलियो में है ये शेयर
शेयर बाजार में गुरुवार को एग्रीकल्चर सेक्टर की कंपनी एससी एग्रोटेक लिमिटेड के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर 5% के अपर सर्किट पर पहुंच गए। जानिए क्यों है स्टॉक में तेजी?

Upper Circuit Stock: एग्रीकल्चर सेक्टर की कंपनी, एससी एग्रोटेक लिमिटेड (SC Agrotech Ltd) के शेयर में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। स्टॉक में यह तेजी कंपनी द्वारा मजबूत सितंबर तिमाही के नतीजो की वजह से आई है।
सुबह 10 बजे तक कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 37.38 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी का सितंबर तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹10.21 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹21.21 लाख था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी बढ़कर ₹45.26 करोड़ पहुंच गया, जबकि Q2 FY26 में यह ₹5.02 करोड़ था। कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) बढ़कर ₹13.67 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹28.31 लाख था।
पहली छमाही के नतीजे
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) की अगर बात करें तो इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर ₹83.11 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह ₹7.15 करोड़ था। इस दौरान नेट प्रॉफिट ₹19.77 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल की पहली छमाही में यह ₹23.17 लाख था।
तिमाही-दर-तिमाही प्रदर्शन
Q1 FY27 में कंपनी का रेवेन्यू ₹37.85 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹9.56 करोड़ था। Q2 FY27 में रेवेन्यू बढ़कर ₹45.26 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹10.21 करोड़ हो गया।
वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का रेवेन्यू ₹88.06 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹3.34 करोड़ रहा था। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में ही कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹19.77 करोड़ तक पहुंच गया।
कंपनी के बारे में
SC Agrotech कृषि के साथ-साथ बागवानी और जैविक खेती के क्षेत्र में भी काम करती है। कंपनी कृषि जिंसों के कारोबार के साथ-साथ किसानों को सहायता सेवाएं भी प्रदान करती है।

