Multibagger Penny Stock: तबाही मचा रहा है ये शेयर! एक के बाद एक अपर सर्किट - ₹50,000 बना ₹1.5 करोड़ से ज्यादा
पिछले 5 साल में इस शेयर ने 16000% से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है। आज यानी 11 अप्रैल को इस शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में देखें को स्टॉक में लगातार अपर सर्किट देखने को मिला है।

Multibagger Penny Stock: शेयर बाजार में ऐसे कई पेनी स्टॉक हैं जिनपर अगर आपने सही समय रहते अच्छे से रिसर्च कर निवेशक किया तो आपको करोड़पति बनने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही शेयर लेकर आए हैं जिसने 5 साल में निवेशकों को करोड़पति बना दिया है।
पिछले 5 साल में इस शेयर ने 16000% से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है। जिस शेयर की आज हम बात कर रहे हैं उसका नाम है Transformers and Rectifiers (India) Ltd. आज यानी 11 अप्रैल को इस शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में देखें को स्टॉक में लगातार अपर सर्किट देखने को मिला है।
इस शेयर ने निवेशकों के महज 50, 000 रुपये के निवेश को 1.5 करोड़ से अधिक के कॉर्पस में बदल दिया है। चलिए पूरी डिटेल में जानते हैं।
Transformers and Rectifiers Share Price
बीएसई और एनएसई पर स्टॉक आज 5% के अपर सर्किट के साथ 544 रुपये पर लॉक है।
₹50,000 ऐसे बना ₹1.5 करोड़ से ज्यादा
पांच साल पहले यानी 9 अप्रैल 2020 को Transformers and Rectifiers के शेयर की कीमत मात्र 3.25 रुपये थी। अगर इस कीमत पर किसी निवेशक ने सिर्फ 50,000 रुपये का निवेशक किया होता तो उसके पास कंपनी के 50,000 ÷ 3 = 16,666 इक्विटी शेयर होते।
हाल ही में कंपनी ने फरवरी 2025 में 1:1 के रेश्यो में बोनस जारी किया था। इसका मतलब कंपनी ने हर 1 इक्विटी शेयर के बदले 1 इक्विटी शेयर फ्री में दिया था। इस हिसाब अब उस निवेशक के पास 16,666 × 2 = 33,332 इक्विटी शेयर हो गया होगा।
वर्तमान में 1 इक्विटी शेयर की कीमत 544 रुपये है। इस हिसाब से उस निवेशक के पास अभी 33,332 × 544 = 1,81,32,608 रुपये (1.81 करोड़) का कॉर्पस होता।
Transformers and Rectifiers Share Price History
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में करीब 10 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं पिछले 1 महीने में शेयर 39 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। लेकिन पिछले 3 महीने के दौरान शेयर 3 प्रतिशत से अधिक गिरा है। हालांकि पिछले 6 महीने में शेयर करीब 40 प्रतिशत चढ़ा है।
सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 109 प्रतिशत से अधिक, पिछले 2 साल में 1642 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 साल में 2804 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 16643 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।

