scorecardresearch

SIP से बनना है करोड़पति? हर महीने ₹10,000 के निवेश से तैयार हो सकता है ₹1 करोड़ का फंड

अगर आप भी भविष्य के लिए एक करोड़ रुपये का फंड बनाना चाहते हैं, तो हर महीने छोटी रकम निवेश करके इसकी शुरुआत कर सकते हैं। SIP में एक खास फॉर्मूला आपके पैसे को तेजी से बढ़ाने में मदद कर सकता है। जानिए निवेश और कंपाउंडिंग का पूरा गणित।

Advertisement

In Short

  • हर महीने ₹10,000 की SIP से शुरू कर सकते हैं ₹1 करोड़ का फंड बनाने का सफर।
  • स्टेप-अप SIP में हर साल निवेश की रकम 10 फीसदी बढ़ाने से बड़ा फंड तैयार करने में मदद मिल सकती है।
  • सालाना 20 फीसदी अनुमानित रिटर्न पर 13-14 साल में ₹1 करोड़ का लक्ष्य संभव, लेकिन रिटर्न की गारंटी नहीं।

अगर आप भविष्य के लिए एक बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड की सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP आपके काम आ सकती है। शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और इसका असर म्यूचुअल फंड पर भी पड़ता है। हालांकि, लंबे समय तक नियमित निवेश करने से अच्छा फंड तैयार किया जा सकता है। खास बात यह है कि हर महीने 10,000 रुपये से SIP शुरू करके भी एक करोड़ रुपये का फंड बनाने का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसके लिए स्टेप-अप SIP का फॉर्मूला समझना जरूरी है।

advertisement

बाजार गिरने पर SIP बंद करना सही है?

शेयर बाजार में गिरावट आने पर कई निवेशक घबराकर अपनी SIP बंद कर देते हैं। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स लंबे समय के निवेश में ऐसा करने से बचने की सलाह देते हैं। SIP का मकसद नियमित निवेश के जरिए धीरे-धीरे बड़ा फंड तैयार करना है। ऐसे में बाजार के उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेश जारी रखना लंबी अवधि में फायदेमंद हो सकता है।

क्या है स्टेप-अप SIP का फॉर्मूला?

स्टेप-अप SIP में निवेशक हर साल अपनी मासिक SIP की रकम बढ़ाता है। उदाहरण के लिए, अगर आप हर महीने 10,000 रुपये निवेश करते हैं और इसमें हर साल 10 फीसदी की बढ़ोतरी करते हैं, तो आपका निवेश लगातार बढ़ता जाएगा।

दिए गए उदाहरण में सालाना औसतन 20 फीसदी रिटर्न माना गया है। इस अनुमान के आधार पर करीब 13 से 14 साल में एक करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड तैयार करने की संभावना बताई गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

5, 10 और 14 साल में कितना बनेगा फंड?

अगर आप 10,000 रुपये की मासिक SIP शुरू करते हैं, तो सालाना 10 फीसदी बढ़ोतरी के बाद पांचवें साल आपकी मासिक SIP करीब 14,600 रुपये हो जाएगी। उदाहरण के मुताबिक, पांच साल में फंड करीब 14 से 16 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

इसी तरह दसवें साल मासिक SIP करीब 23,500 रुपये और चौदहवें साल करीब 38,000 रुपये हो जाएगी। दिए गए अनुमान के मुताबिक, दस साल में 45 से 55 लाख रुपये और चौदह साल में करीब एक करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है।

कंपाउंडिंग से कैसे बढ़ेगा आपका पैसा?

SIP में कंपाउंडिंग की अहम भूमिका होती है। इसका मतलब है कि निवेश पर मिलने वाला रिटर्न भी आगे रिटर्न कमाने में मदद करता है।

दिए गए उदाहरण में एक करोड़ रुपये के फंड में करीब 38 से 42 लाख रुपये निवेशक की जमा रकम और बाकी कंपाउंडिंग से मिलने वाला संभावित रिटर्न बताया गया है।

हालांकि, 20 फीसदी सालाना रिटर्न की कोई गारंटी नहीं है। यह सिर्फ अनुमानित कैलकुलेशन है। वास्तविक रिटर्न बाजार के प्रदर्शन के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है।

advertisement

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।