दो बड़े अपडेट के बाद इस डिफेंस शेयर में तेजी! मात्र 3 महीने में दिया करीब 100% का रिटर्न - आपका दांव है?

डिफेंस सेक्टर की इस कंपनी ने हाल ही में करोड़ों रुपये जुटाने के साथ लाखों नए शेयर अलॉट किए हैं। वारंट कन्वर्जन और पूंजी बढ़ने के बाद स्टॉक निवेशकों के रडार पर आ गया है। आखिर कंपनी ने क्या कदम उठाया है और इसका शेयर पर क्या असर पड़ सकता है? जानिए पूरी खबर।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Defence Stock in Focus: मंगलवार को शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Ltd) का शेयर आज फोकस में है। 3 महीने में 96% का रिटर्न देने वाली इस कंपनी ने बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद दो अलग-अलग एक्सचेंज फाइलिंग में दो बड़ी जानकारी दी है। 

कंपनी ने अपने पहले फाइलिंग में बताया कि नॉन-प्रमोटर निवेशकों को प्रेफरेंशियल इश्यू के तहत जारी और अलॉट किए गए 13,000 इक्विटी शेयरों (प्रति शेयर फेस वैल्यू ₹1) के ट्रेडिंग की मंजूरी 8 जून 2026 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बीएसई (BSE) से मिल गई है।

इसके बाद ये शेयर आज यानी 9 जून 2026 से दोनों स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हो गए हैं और इनमें ट्रेडिंग शुरू कर दिया गया है। इन शेयरों का लॉक-इन पीरियड 10 दिसंबर 2026 तक रहेगा, यानी इस अवधि तक इन्हें बेचा नहीं जा सकेगा।

वहीं कंपनी ने एक अन्य फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने 2 जून 2025 को प्रेफरेंशियल आधार पर 30 निवेशकों को कुल 3,80,67,058 वारंट आवंटित किए गए थे, जिनमें से प्रत्येक वारंट को बाद में 1 रुपये अंकित मूल्य वाले एक इक्विटी शेयर में बदला जा सकता है। अब कंपनी को राजेश वनिगोटा, लता धीरज शाह, पियूष भूपेंद्र गाला, आशीष जैन, राजश्री करवा और एबिसु ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज फंड लिमिटेड से वारंट एक्सरसाइज प्राइस के रूप में कुल 28.94 करोड़ रुपये मिले हैं।

इसके बाद कंपनी के निदेशक मंडल की सिक्योरिटीज अलॉटमेंट कमेटी ने 8 जून 2026 को इन निवेशकों के वारंट को इक्विटी शेयरों में बदलने की मंजूरी देते हुए 33,85,362 नए इक्विटी शेयर आवंटित करने का फैसला किया। इन शेयरों का फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर है।

इस अलॉटमेंट के बाद कंपनी की जारी और चुकता पूंजी बढ़कर 35.73 करोड़ रुपये हो गई है, जो कुल 36,06,90,802 इक्विटी शेयरों में विभाजित है। 

Apollo Micro Systems Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 9:32 बजे तक बीएसई पर 1% या 4.05 रुपये चढ़कर 410.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.77% या 3.15 रुपये चढ़कर 410.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Read more!
Advertisement