बाजार में अस्थिरता लेकिन इस कंपनी ने किया मालामाल! 3 महीने में 50% का रिटर्न - एक्सपर्ट अभी भी बुलिश

BSE Analytics के मुताबिक इस कंपनी का शेयर पिछले 3 महीने में 50% का रिटर्न देकर बाजार की गिरावट को पीछे छोड़ दिया है। वहीं अगर पिछले 6 महीनों में देखें तो स्टॉक ने 44% से अधिक और 2026 में अब तक यानी YTD आधार पर 36% से ज्यादा चढ़ा है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

ईरान-इजरायल युद्ध और उससे पैदा हुई वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच जहां भारतीय शेयर बाजार दबाव में हैं, वहीं एक केमिकल शेयर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर सबका ध्यान खींचा है। इस शेयर का नाम है, हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल लिमिटेड (Himadri Speciality Chemical Ltd)। 

BSE Analytics के मुताबिक इस कंपनी का शेयर पिछले 3 महीने में 50% का रिटर्न देकर बाजार की गिरावट को पीछे छोड़ दिया है। वहीं अगर पिछले 6 महीनों में देखें तो स्टॉक ने 44% से अधिक और 2026 में अब तक यानी YTD आधार पर 36% से ज्यादा चढ़ा है।

इस वजह से शेयर में है तेजी

दरअसल स्टॉक में यह तेजी कंपनी के मजबूत वित्तीय नतीजों के कारण आए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने 4,661 करोड़ रुपये के कारोबार पर 1,006 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड EBITDA और 755 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड PAT दर्ज किया।

कंपनी ने अपने गाइडेंस में FY28 तक FY25 के मुकाबले मुनाफा दोगुना करने का लक्ष्य भी रखा है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

Himadri Speciality Chemical Share Price Target

IDBI कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज के एवीपी-डेरिवेटिव्स एवं रिटेल रिसर्च सचिन जनार्दन सर्वदे ने मौजूदा स्तरों पर हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल्स में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने 579 रुपये का स्टॉप लॉस और 900 रुपये का टारगेट रखा है।

फिलहाल आज सुबह 11:27 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 1% या 6.65 रुपये गिरकर 661.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.88% या 5.90 रुपये टूटकर 661.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

तकनीकी संकेत भी मजबूत

एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च प्रमुख राजेश पालविया के मुताबिक शेयर सभी टाइम फ्रेम पर मजबूत अपट्रेंड में है और लगातार हायर हाई और हायर लो का पैटर्न बना रहा है। हाल के महीनों में बढ़ते वॉल्यूम निवेशकों की बढ़ती भागीदारी का संकेत देते हैं।

EV बैटरी कारोबार पर नजर

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बैटरी मटेरियल क्षेत्र में कंपनी की मजबूत मौजूदगी, कार्बन ब्लैक कारोबार के विस्तार की योजना, नए केमिकल उत्पादों की शुरुआत, LFP कैथोड एक्टिव मटेरियल प्लांट का संचालन और हाल ही में अधिग्रहित बिरला टायर्स के विस्तार से कंपनी की वृद्धि को आगे भी समर्थन मिल सकता है।

Read more!
Advertisement